फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Two youths died in a road accident, Scooty collided with an unknown vehicle

Guna: दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Wed, 09 Nov 2022 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Nov 2022 05:02 PM IST
सार

हादसा गुना जिले के बीनागंज इलाके के ग्राम मोइखेजरा के पास नेशनल हाईवे 46 पर हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

विज्ञापन
Guna: Two youths died in a road accident, Scooty collided with an unknown vehicle
गुना जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करते थे। इसी सिलसिले में गुना से बीनागंज की ओर स्कूटी से जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा गुना जिले के बीनागंज इलाके के ग्राम मोइखेजरा के पास नेशनल हाईवे 46 पर हुआ। बताया गया कि गुना के रहने वाले विकास जैन और उज्जैन के रहने वाले राजेन्द्र सिसोदिया दोनों फाइजर कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दोनों स्कूटी पर सवार होकर गुना से बीनागंज तरफ निकले थे। नेशनल हाईवे 46 पर स्थित मोइखेजरा गांव के पास पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के घिसटने के निशान काफी दूर तक बने थे। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बीनागंज चौकी प्रभारी बुन्देल सिंह ने बताया कि दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। दोनों गुना तरफ से आ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी है। दोनों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच की है। परिजनों के नंबर तलाश कर सूचना दी। वे लोग भी पहुंच गए। शवों का पीएम करवाकर शव सौंप दिए हैं। मर्ग कायम कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed