फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Raped two minor sisters, first abducted then unconsciously did dirty work

Guna: दो नाबालिग बहनों से रेप, पहले किया अपहरण फिर बेसुध कर किया गंदा काम, दो को पुलिस ने पकड़ा, दो अब भी फरार

Sat, 19 Nov 2022 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 06:46 PM IST
सार

मामला गुना जिले के रुठियाई इलाके का है। पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली दो बहनें, जिनकी उम्र 13 और 17 वर्ष है, शौच के लिए रात में घर से निकली थीं। तभी कुछ आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Guna: Raped two minor sisters, first abducted then unconsciously did dirty work
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बार दो नाबालिग बहनों को दरिंदों ने शिकार बनाया है। पहले उनका अपहरण किया गया, फिर जबर्दस्ती की गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग है। वहीं दो युवकों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुना जिले के रुठियाई इलाके का है। पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली दो बहनें, जिनकी उम्र 13 और 17 वर्ष है, शौच के लिए रात में घर से निकली थीं। तभी कुछ आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और कैमिकल सुंघाकर बेहोश कर दिया। फिर उन्हें सुनसान जगह ले जाया गया, जहां उनसे रेप किया गया। आरोपियों ने किसी को बताने पर उनके परिवार वालों को मार डालने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन


गुना पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िताओं की ओर से कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने चार युवकों को आरोपी बनाया है। जिसमें से दो को हिरासत में लिया है। एक नाबालिग है। दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गोलू सेन ने अपने ऑटोरिक्शा से दोनों नाबालिग बहनों और आरोपियों को एक जगह पर छोड़ा था। जबकि 16 साल के नाबालिग को रेप के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed