{"_id":"64fddd20e05f8667da0c89e8","slug":"guna-news-minor-victim-of-rape-gives-birth-to-a-child-parents-remained-unaware-for-eight-months-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, मां-बाप आठ महीने तक रहे बेखबर, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, मां-बाप आठ महीने तक रहे बेखबर, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 10 Sep 2023 08:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 08:43 PM IST
सार
गुना जिले में फतेहगढ़ इलाके की नाबालिग ने प्रसव पीड़ा के बाद बच्चे को जन्म दिया है। उसकी डिलीवरी जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में हुई है। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग गर्भवती हो गई और माता-पिता को पता ही नहीं चला। मामला पिछले सप्ताह सामने आया तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला थाना, गुना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना में नाबालिग गर्भवती भी हो गई, जिसने अब एक बच्चे को जन्म दिया है। वहीं, नाबालिग के साथ हुए इस घिनौनी वारदात से उसके माता-पिता तक अनजान बने रहे।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह हुई प्रसव पीड़ा के बाद यह मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने इस घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना प्रभारी पूनम सविता ने बताया, 24 अगस्त को इस मामले की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन
नाबालिग की मां ने शिकायत करते हुए बताया कि नौ मार्च को उसकी बच्ची के साथ आरोपी ने गलत काम किया था। आरोपी ने उसकी बेटी को धमकी दी कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। इस कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
