{"_id":"640f0113aafa5d933705c28f","slug":"guna-news-gadgad-governor-seeing-the-development-of-bamouri-said-now-is-the-era-of-women-empowerment-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: बमौरी का विकास देखकर गदगद राज्यपाल, बोले- अब महिला सशक्तिकरण का जमाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: बमौरी का विकास देखकर गदगद राज्यपाल, बोले- अब महिला सशक्तिकरण का जमाना है
Mon, 13 Mar 2023 04:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:25 PM IST
सार
राज्यपाल मंगुभाई पटेल का गुना दौरा सोमवार को संपन्न हुआ। बमौरी क्षेत्र का विकास देखकर गदगद दिखाई दिए। आदिवासी समुदाय ने उन्हें धनुष-बाण उपहार में दिए हैं। राज्यपाल ने कह कि अब महिला सशक्तिकरण का जमाना है।
विज्ञापन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का गुना दौरा सोमवार को सम्पन्न हो गया। राज्यपाल जिले के बमौरी ब्लॉक अंतर्गत मोहनपुर खुर्द गांव पहुंचे थे। यहां हितग्राही सम्मेलन में लोगों से मुलाकात, चर्चा करने के बाद राज्यपाल ने किसानों और महिलाओं के जीवन में आए बदलावों पर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
राज्यपाल ने मध्यप्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जिक्र किया। उन्होंने रोचक अंदाज में बताया कि शासकीय योजनाओं की वजह से महिलाएं इतनी सक्षम हो चुकी हैं कि अब वह अपने पतियों को ट्रैक्टर खरीदने में मदद कर पा रही हैं। राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि अब जमाना महिला सशक्तिकरण का है। वह बैंकों से सस्ती ब्याज दरों पर लोन लेकर परिवार का जीवन स्तर बदल रही हैं। गुना जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने राज्यपाल को ग्रामीण क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उनके बमौरी आगमन को अब तक का सबसे अविस्मरणीय दिन बताया। मोहनपुर खुर्द में आयोजित हुए हितग्राही सम्मेलन में पहुंचे आदिवासी समुदाय ने राज्यपाल को धनुष-बाण भेंट किए। राज्यपाल ने मंच से लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्व-सहायता समूहों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लाभांश का वितरण किया। मंगुभाई पटेल ने आंगनवाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से शासकीय योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आव्हान किया।
विज्ञापन
