{"_id":"664f5bf430986638df0e9a63","slug":"guna-news-constables-asked-for-rs-20-000-in-exchange-for-setting-up-brick-kiln-if-not-given-they-beat-them-up-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: ईंट-भट्ठा लगाने के बदले आरक्षकों ने मांगे 20 हजार, नहीं दी तो मारपीट की, एसपी के पास पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: ईंट-भट्ठा लगाने के बदले आरक्षकों ने मांगे 20 हजार, नहीं दी तो मारपीट की, एसपी के पास पहुंची महिला
Thu, 23 May 2024 08:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 May 2024 08:38 PM IST
सार
ईंट-भट्ठा लगाने के बदले आरक्षकों ने 20 हजार मांगा। नहीं दिए तो मारपीट की, शिकायत लेकर महिला एसपी के पास पहुंची।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना जिला मुख्यालय पहुंचीं मारकीमऊ निवासी सुनीता बाई पत्नी स्वर्गीय हल्कैया प्रजापति ने गुना एसपी से अपने शिकायती आवेदन के माध्यम से मारकी महू थाने में पदस्थ दो आरक्षकों पर वसूली करने और न देने पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने मीडिया को बताया कि वह अपने ईंट भट्ठे पर काम कर रही थी। इसी दौरान वहां आरक्षक अजय और जितेन्द्र पहुंचे, जहां दोनों ने उससे 20 हजार रुपए मांगे और बोले कि ईंट बनाने से प्रदूषण फैल रहा है। ईंट बनाना है तो 20 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
सुनीता बाई के मुताबिक, जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरक्षक उससे गाली-गलौज करने लगे और मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। महिला के भटटे पर काम करने वाले रवि और प्रदीप ने अपने मोबाइल में पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाई तो दोनों आरक्षक उसका मोबाइल छीन कर अपने साथ ले गए और धमकी दी कि किसी से भी शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने मामले में एसपी से आरक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित महिला के आवेदन पर एसपी द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को आदेश दिए गए हैं कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। इसको लेकर मीडिया द्वारा थाना प्रभारी से उक्त विषय पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीड़िता सुनीता बाई की शिकायत के अनुसार दोनों आरक्षकों से पूछताछ व इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
