{"_id":"671d13944ebb168e6c0dcd88","slug":"guna-fire-incident-30-firecracker-shops-and-six-bikes-burnt-in-fire-accident-happened-in-marki-mau-market-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna Fire Incident: आग लगने से 30 पटाखे की दुकान और छह बाइक जली, मारकी मऊ बाजार में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna Fire Incident: आग लगने से 30 पटाखे की दुकान और छह बाइक जली, मारकी मऊ बाजार में हुआ हादसा
Sat, 26 Oct 2024 09:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:36 PM IST
सार
Guna Fire Incident: पटाखे की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान 30 पटाखे की दुकानें और छह बाइकें जल गईं। फिलहाल, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पटाखा दुकानों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में गुना जिले के सिरसी इलाके के मारकी मऊ स्थित बाजार में शनिवार शाम को पटाखों की दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 30 फटाखा दुकानें और छह बाइक जल गई हैं। दो फायर दमकल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। दिवाली पर्व पर मारकी मऊ स्थित बाजार में पटाखा दुकानें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार देर शाम अचानक से एक दुकान में आग लगी और पटाखे फूटने लगे। पटाखों की चिंगारी से आग एक के बाद एक 30 दुकानों तक आग पहुंच गई। आग लगने से खरीदारी करने आए ग्राहक और फटाखा दुकानदार दहशत में आ गए और यहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दुकानों के जलने के साथ ही बाहर खड़ी छह बाइक भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही सिरसी पुलिस मौके पर पहुंची। दो फायर ब्रिगेड भी कुछ देर बाद यहां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। पटाखों के कारण आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
