फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Bus collided with a bike rider family going to Karila fair, one dead

Guna: करीला मेले में जा रहे बाइक सवार परिवार को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 16 Jan 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 05:05 PM IST
सार

गुना में बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी दो महिलाएं और पांच साल का बच्चा घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Guna: Bus collided with a bike rider family going to Karila fair, one dead
गुना में सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना में बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी दो महिलाएं और पांच साल का बच्चा घायल हुआ है। घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा गुना के पगारा क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि गुना जिले के पठार मोहल्ले में रहने वाला नंदकिशोर कुशवाह बाइक से अशोकनगर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थित करीला मेले में जा रहा था। उसके साथ बाइक पर पांच वर्षीय बालक अंश, दो महिलाएं सुषमा और वर्षा भी बैठी थीं। पगारा पहुंचते ही अशोकनगर की ओर से आ रही बस (एमपी 08 पी 0506) ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


दुर्घटना में नंदकिशोर बस की चपेट में आ गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बालक और महिलाएं दोनों फिंका गए। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस के जरिए नंदकिशोर का शव जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं तीनों घायलों का उपचार गुना जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बस जब्त कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed