फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Ganja worth two crores being taken to Indore caught in Guna

Guna Crime: दो करोड़ के गांजे की तस्करी करते गिरफ्तार, ग्वालियर से ट्रक में भरकर खेप जा रही थी इंदौर

Sun, 27 Nov 2022 11:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Nov 2022 11:10 PM IST
सार

गुना में गांजे की तस्करी पकड़ी गई है। ट्रक में भरकर 750 किलो गांजा ग्वालियर से इंदौर ले जाया जा रहा था। गुना पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Ganja worth two crores being taken to Indore caught in Guna
गुना पुलिस ने 750 किलो गांजा पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है, पर नशे के कारोबारी तस्करी कर रहे हैं। गुना में एक ट्रक में भरकर ले जाई जा रही गांजे की खेप पुलिस ने पकड़ी है। ग्वालियर से गांजा इंदौर ले जाया जा रहा था। एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुना के हाईवे पर नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया है। एसपी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट थाना प्रभारी विनोद कुमार छावई को मुखबिर से सूचना मिली थी 27 नवंबर को ग्वालियर से इंदौर तरफ जा रहे ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सारा माल ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीसी 7772 में भरा है। पुलिस ने हाईव पर नाकेबंदी की। दूरदर्शन केंद्र के पास संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ड्राइवर बद्रीलाल यादव निवासी रतनखेड़ी जिला आगर से पूछताछ की तो उसने मादक पदार्थ की तस्कारी कबूली। 
विज्ञापन


पुलिस ने तलाशी में ट्रक में रखे 75 पैकेट गांजे के जब्त किए। इसका वजन किया तो यह 750 किलोग्राम निकला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया। जब्त माल की कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों का भी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed