फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Drunken youth climbed on the pole demanding liquor, police persuaded by giving quarter

MP News: शराब की मांग को लेकर नशेड़ी युवक खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने क्वार्टर देकर मनाया, देखें वीडियो

Mon, 28 Nov 2022 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 07:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गुना में एक युवक शराब की मांग करते हुए खंभे पर चढ़ गया। उसे उतारने के लिए पुलिस को उसे शराब पिलानी पड़ी। काफी देर तक चले इस हंगामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Drunken youth climbed on the pole demanding liquor, police persuaded by giving quarter
शराब के लिए खंभे पर चढ़े युवक को मशक्कत के बाद उतारा जा सका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले के रोचक वाकया सामने आया है। शराब की मांग करते हुए एक नशेड़ी युवक खंभे पर चढ़ गया। पुलिस को उसे मनाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। आखिरकार पुलिस ने उसे शराब दी तब वह माना और उतरा। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुना जिले के नानाखेड़ी इलाके का है। कैंट पुलिस को सूचना मिली कि नानाखेड़ी इलाके में घासीराम नामक युवक काफी ऊंचे खंभे पर चढ़कर बैठा है। वह नशे में है और शराब की मांग कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश की। लेकिन वह किसी की सुनन को ही तैयार नहीं था। काफी प्रयास के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा। उसका कहना यही था कि उसे शराब लाकर दी जाए, तभी वह नीचे आएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने शराब दिखाकर नीचे उतारा
बताया गया कि युवक ने पहले से शराब पी रखी थी। वह खंभे पर चढ़े-चढ़े बीड़ी भी पी रहा था। इधर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी कि वह नीचे उतर आए। आखिरकार पुलिस ने उसकी जान बचाने के लिए उसे शराब का लालच दिया। पुलिस टीम ने एक क्वार्टर मंगाया और उसे दिखाया। खंभे के नीचे छत पर फेंका, जिसे देखकर युवक खंभे से उतरा। उसने छत पर ही शराब का क्वार्टर गटक लिया। इसके बाद भी उसकी मांग कम नहीं हई। वह और शराब देने की मांग करने लगा। तब तक कुछ पुलिसकर्मी छत पर पहुंच गए और युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed