फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Dismissed SI arrested in Atmaram Pardhi murder case

Guna News: आत्माराम पारदी हत्याकांड में बर्खास्त SI गिरफ्तार, ढाई साल से सीआईडी कर रही थी तलाश

Mon, 06 Oct 2025 01:55 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 01:55 PM IST
सार

करीब ढाई साल से फरार रामवीर को हाल ही में मुख्य मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन दूसरे केस में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी। उसके छिपने और समर्थकों से मिलने के वीडियो वायरल होने के बाद स्पेशल टीम ने दबिश देकर गिरफ्तारी की।

विज्ञापन
Guna News: Dismissed SI arrested in Atmaram Pardhi murder case
बर्खास्त सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आत्माराम पारदी हत्याकांड से जुड़े एक और मामले में गुना पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। रामवीर सिंह पर गवाहों को धमकाने और दबाव बनाने का आरोप है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामवीर सिंह को ढाई साल से सीआईडी गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। कुछ दिन पहले ही उसे आत्माराम पारदी हत्याकांड के मुख्य मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इस बीच गवाहों को धमकाने के दूसरे केस में उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी थी। उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनपुट मिला था कि रामवीर पिछले तीन-चार दिनों से गुना में छिपकर रह रहा था और अपने समर्थकों से मुलाकात कर रहा था। उसकी इन मुलाकातों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसी आधार पर एसपी अंकित सोनी ने एक स्पेशल टीम गठित की, जिसने रविवार देर रात दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: दवा कंपनी का सच तलाशने तमिलनाडु जाएगा विशेष जांच दल, 16 बच्चों की मौत; लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रामवीर सिंह की गिरफ्तारी आत्माराम पारदी हत्याकांड से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि गवाहों को धमकाने के आरोप में यह कार्रवाई जांच को नया मोड़ दे सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, उसकी गिरफ्तारी के बाद गुना जिले में इस पुराने और चर्चित मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed