फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Accident in Guna Truck collides with the bus unloading passengers, two people including a woman killed,

Accident in Guna: सवारियां उतार रही बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक महिला सहित दो लोगों की मौत, 12 घायल

Wed, 22 Feb 2023 01:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 01:19 PM IST
सार

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा और ट्रक के आगे का भाग पूरी तरह चकनाचूर हो गए हैं। बस में सवार ज्यादातर यात्री मजदूर हैं जो गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और उत्तरप्रदेश के शहरों की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
Accident in Guna Truck collides with the bus unloading passengers, two people including a woman killed,
दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना जिले के म्याना कस्बे से गुजरे नेशनल हाईवे क्रमांक 46 पर तड़के सुबह करीब पांच बजे सवारियां उतार रही यात्री बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 07 पी 2179 म्याना से गुजरे ओवर ब्रिज पर सवारियां उतार रही थी, तभी हाईवे से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एचआर 73 ए 6517 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा और ट्रक के आगे का भाग पूरी तरह चकनाचूर हो गए हैं। बस में सवार ज्यादातर यात्री मजदूर हैं जो गुना, शिवपुरी, ग्वालियर और उत्तरप्रदेश के शहरों की ओर जा रहे थे। मृतकों में एक महिला के अलावा गुना जिले का निवासी व्यक्ति शामिल है। एक मृतक की पहचान गुना जिले के धानबाड़ी निवासी बूदय सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल घायलों का इलाज गुना जिला अस्पताल में ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed