फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gujrat election MP malwa nimad BJP leaders deployed

MP News: गुजरात के 37 विधानसभा क्षेत्र मालवा निमाड़ के नेताओं के जिम्मे, 90 नेता किए तैनात

Thu, 10 Nov 2022 06:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 10 Nov 2022 06:33 PM IST
सार

गुजरात में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है। इसी के साथ मालवा-निमाड़ के नेताओं को भी गुजरात के 37 विधानसभा  क्षेत्रों जिम्मेदारी दी गई है। मालवा-निमाड़ के 90 नेता वहीं रहकर चुनावी तैयारियों पर नजर रख रहे है। 
 

विज्ञापन
Gujrat election MP malwa nimad BJP leaders deployed
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गुजरात के 37 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने मालवा- निमाड़ के नेताओं को जिम्मेदारी है। गुजरात के हर विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के नेताओं की मदद ली जाती है,क्योकि यह इलाके मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े है। झाबुआ आलीराजपुर क्षेत्र के कई आदिवासी परिवार भी रोजगार की तलाश में गुजरात के पांच जिलों में ज्यादा जाते हैं। 

विज्ञापन

गुजरात चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है, लेकिन मालवा निमाड़ के 90  नेताओं सूची जारी होने के एक माह पहले ही गुजरात के 37 विधानसभा क्षेत्रों में भेज दिया है। इनमे पूर्व विधायक, प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,आदि शामिल है। गुजरात के पांच जिलों का प्रभारी पूर्व विधायक जीतू जिराती को बनाया गया है।

विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दो  नेताओं को दी गई है। वे मंडल से लेकर बूथ स्तर तक स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर चुनावी तैयारियों में जुटे है। जिराती के अनुसार पंचमहल, गोधरा, खेड़ा, दाहोद व बड़ौदा ग्रामीण क्षेत्र में  इंदौर-उज्जैन संभाग के नेता बीते एक माह से तैनात है। ये पदाधिकारी स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के अलावा यहां के मतदाता से भी घर-घर जाकर मिल रहे है। वरिष्ठ  नेताओं को भी चुनावी तैयारियों से जुड़ी रिपोर्ट दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के  नेताओं को हर बार जिम्मेदारी
गुजरात के 37 विधानसभा क्षेत्रों में हर बार गुजरात विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी दी जाती है। कई नेता पांच से ज्यादा बार गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी संभाल चुके है। इस वजह से वे वहां की भौगोलिक, सामाजिक व राजनीतिक परिस्थितियों से परिचित है। टिकट चयन में भी कई बार गुजरात के वरिष्ठ नेता इन विधानसभा क्षेत्रों की तैयारियों में जुटे  नेताओं से फीडबैक  लेते है। 20 साल पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने भी गुजरात के पांच जिलों की जिम्मेदारी संभाली थी, तब पांचों जिलों से भाजपा को अच्छी बढ़त मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed