फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guest teachers Anganwadi and Asha workers sitting on strike in Bhopal Madhya Pradesh

भोपाल: पिछले 3 दिनों से जुटे हैं सैंकड़ों कर्मचारी, समर्थन में नेता प्रतिपक्ष पहुंचे शाहजहानी पार्क

Fri, 29 Dec 2017 06:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers Anganwadi and Asha workers sitting on strike in Bhopal Madhya Pradesh
अतिथि शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर्स का भोपाल में प्रदर्शन - फोटो : ANI
भोपाल में अतिथि शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर्स राजधानी में अपनी मांगों के समर्थन में राज्य सरकार के खिलाफ पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार उनके मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। लेकिन अब उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिविपक्ष अजय सिंह का समर्थन मिला है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानी पार्क में  प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके धरना प्रदर्शन को तीन दिन बीत चुके हैं। मध्यप्रदेश सरकार से उनकी मांग है कि उनकी नौकरी स्थायी की जाए और वेतन बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



भले ही राज्य की शिवराज सरकार प्रदर्शकारियों की पीड़ा पर ध्यान नहीं दे रही, लेकिन विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इनका साथ देने का फैसला किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय सिंह का साथ मिला। अजय सिंह शाहजहानी पार्क पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ध्यान दिया जाए और इसे जल्द पूरा किया जाए। 


प्रदेश में हजारों की संख्या में ये कार्यकर्ता अस्थायी तौर पर अपनी सेवाएं देते है जिससे राज्य के स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र सुचारू रूप से चल सके। अस्थायी नौकरी की वजह से वे सभी सरकारी सुविधाओं से महरूम हैं। वहीं कम वेतन की वजह और बढ़ती महंगाई से जीवन की परिस्थियां कठिन हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed