फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   groom has been beaten by bride

दुल्हन का गुस्सा फूटा, दूल्हे को मंडप में कूटा

Wed, 22 May 2013 05:59 PM IST
महू
महू Updated Wed, 22 May 2013 05:59 PM IST
विज्ञापन
groom has been beaten by bride

मध्यप्रदेश के महू में एक दूल्हे को दहेज मांगना भारी पड़ गया। नशे में आए दूल्हे के दहेज मांगने पर दुल्हन ने ही उसकी धुनाई कर दी।

विज्ञापन


महू के रहने वाले शिवकुमार कटारिया की बेटी की मंगलवार दोपहर में शादी थी।

शादी शुरू हो चुकी थी, फेरों से पहले भोजन के लिए दूल्हे को लड़की वाले मनाने लगे।

तब नशे में आए दूल्हे और परिजन लड़कीवालों से एक बाइक, टीका सहित 40 हजार रुपए की मांग करने लगे।

लड़की वालों ने इतना दहेज देने से इंकार किया और लड़के के परिजनों के समझाने की कोशिश की। इस दौरान दूल्हे ने लड़की के मामा को कटार मार दी।

इतना सब होता देखकर लड़की से रहा नहीं गया और उसने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट होने पर पुलिस को बुलाया गया।

लड़की ने थाने जाकर दूल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दूल्हे, उसके पिता व भाई को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

हांलाकि दुल्हन को शादी करने के लिए समझाया गया लेकिन वह अपने फैसले पर डटी रही और लालची परिवार में शादी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed