{"_id":"5fbfc73b68be416092163c83","slug":"govt-strict-on-violation-of-guidelines-related-to-covid-19-two-factories-sealed-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर सरकार सख्त, इंदौर में दो कारखाने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर सरकार सख्त, इंदौर में दो कारखाने सील
Thu, 26 Nov 2020 08:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 26 Nov 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : twitter.com/OfficeofSSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के दिशा-निर्देशों के कथित उल्लंघन पर स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कदम उठाते हुए खाद्य उत्पाद संबंधी दो कारखाने सील कर दिए। इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया कि इनमें से एक कारखाने में नमकीन और तिल के लड्डुओं का उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बांगड़दा रोड स्थित कारखाने में कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगा रखा था और वहां सैनिटाइजर व हाथ धोने के साबुन की व्यवस्था का भी अभाव था। उन्होंने बताया कि उद्योग नगर में मूंगफली के नमकीन दाने बनाने के कारखाने में भी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का इसी तरह उल्लंघन पाया गया। सिंह ने बताया कि दोनों कारखानों को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। इन कारखानों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य में इंदौर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 25 नवंबर तक महामारी के कुल 39,966 मरीज मिले हैं। इनमें से 746 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
