फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Government doctors were drinking alcohol while on duty in Alirajpur district of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: ड्यूटी के दौरान शराब पी रहे थे सरकारी डॉक्टर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने रंगे हाथों पकड़ा

Sat, 11 Jul 2020 12:45 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 11 Jul 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Government doctors were drinking alcohol while on duty in Alirajpur district of Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में डॉक्टरों द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब पीने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात एक डॉक्टर अपनी ड्यूटी कमरे में एक साथी के साथ शराब का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

विज्ञापन


गुरुवार रात को कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल की माताजी लाड़बाई की तबीयत अचानक खराब हो गई। वो रात करीब 11:30 बजे अपनी माता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉ विजय मंडलोई वहां मौजूद नहीं थे। काफी देर बाद पता चला कि वो अपने कमरे में हैं। जब पटेल उनको बुलाने कमरे में पहुंचे तो वो अपने एक साथी के साथ शराब का सेवन कर रहे थे।
विज्ञापन


महेश पटेल ने मामले की सूचना सीएमएचओ डॉ. प्रकाश ढोके और सिविल सर्जन केसी गुप्ता को दी। कुछ देर बाद दोनों अस्पताल पहुंचे और उनकी माता का उपचार किया। पटेल ने बताया कि मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद के साथ अस्पताल पहुंचता है। शासन द्वारा स्वास्थ्य मामले में करोड़ों रुपये का बजट दिया जाता है। इसके बावजूद मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जिला अस्पताल इन दिनों लापरवाही के साथ-साथ शराब खोरी का अड्डा भी बना हुआ है। सीएमएचओ और सिविल सर्जन का डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। अस्पताल के कई डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed