फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gopal Bhargava express his desire to become state CM, attacks Kamal Nath over his budget remark

मध्यप्रदेश: गोपाल भार्गव ने जताई मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, कमलनाथ पर कसा तंज

Mon, 03 Feb 2020 08:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 03 Feb 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Gopal Bhargava express his desire to become state CM, attacks Kamal Nath over his budget remark
भाजपा नेता गोपाल भार्गव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने रविवार को कहा की यदि कुछ विधायक हमारे साथ आ जाएं तो कमलनाथ सरकार किसी भी समय गिर जाएगी। सागर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए 2018 में राज्य में अपनी सरकार न बन पाने पर निराशा जाहिर की।

विज्ञापन


2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 109 और कांग्रेस को 114 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भार्गव ने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मैं कह रहा हूं कि आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब आपके चार-पांच विधायक इधर से उधर हो गए। आपके क्षेत्र का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है।' रैली में उन्होंने राज्य के सबसे बड़े पद के लिए अपनी इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी की फैसला ही महत्वपूर्ण होगा। भार्गव ने कमलनाथ सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होने दावा किया कि उन्हें अपनी सरकार के कार्यकाल पूरा न करने की आशंका है और उन्हें अच्छी तरह से पता है कि जिस दिन विधायक इधर-उधर हुए सरकार गिर जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भार्गव ने कमलनाथ के बजट को निराशाजनक और हवाई बताने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर उनको बजट हवाई और निराशाजनक लग रहा है तो जो राशि केंद्र से राज्य सरकार को मिलती है वे उसे लाने से मना कर दें। एक तरफ उन्हें केंद्र सरकार की मदद चाहिए और दूसरी तरफ उसकी आलोचना कर रहे हैं। यह सही नहीं है।

कमलनाथ पर किया पलटवार

भआर्गव ने कमलनाथ के बजट को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि उन्हें बजट मायाजाल और हवाई सपनों वाला लग रहा है तो केंद्र की मदद न लें। उन्होंने कहा, 'बजट हवाई है तो हमें कुछ मिलना नहीं हैं। मध्यप्रदेश का जब बजट आए तो केंद्र से जो राशि मिलती है, उसका प्रावधान होता है तो कमलनाथजी और राज्य के वित्त मंत्री उस राशि का प्रावधान न करें, तभी मैं मानूंगा कि बजट हवाई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed