{"_id":"62060b173b0046049c6bf071","slug":"good-news-for-railway-passengers-coaches-will-increase-in-hyderabad-jaipur-hyderabad-weekly-express-passing-through-bhopal-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: भोपाल मंडल से गुजरने वाली हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: भोपाल मंडल से गुजरने वाली हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच
Fri, 11 Feb 2022 12:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:37 PM IST
सार
रेल यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए भोपाल मंडल से गुजरने वाली हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी व 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
भोपाल: हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए भोपाल मंडल से गुजरने वाली हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 17020/17019 में स्थायी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी व 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच बढ़ाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 19 फरवरी 2022 से और गाड़ी संख्या 17019 जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में 22 फरवरी 2022 से 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का कोच जुड़ेगा। वहीं, गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में 05 मार्च 2022 से और गाड़ी संख्या 17019 जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस में दिनांक 08 मार्च 2022 से 1 शयनयान श्रेणी कोच के बदले 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच स्थाई रूप से जोड़ा जाएगा।
गाड़ी में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 9 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी, 1 पेंट्री कार, 2 जनरेटर कार सहित कुल 22 डिब्ब रहेंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान मास्क का उपयोग करने, ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग रखने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।