फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Good news: Electric buses will run between Bhopal-Indore from June, 10 buses will start, target of 100 in a year

खुशखबर: भोपाल-इंदौर के बीच जून से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 10 बसों से होगी शुरुआत, सालभर में 100 का लक्ष्य

Sat, 16 Apr 2022 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

एक किमी में इसकी लागत करीब 12 रुपये आएगी जबकि डीजल में इसका खर्च 40 रुपये के आसपास आता है। इसका संचालन भले ही सस्ता है लेकिन लग्जरी डीजल बस की तुलना में इसकी कीमत दोगुना है। एक बस साल भर में 5 हजार टन कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन रोकेगी।

विज्ञापन
Good news: Electric buses will run between Bhopal-Indore from June, 10 buses will start, target of 100 in a year
भोपाल-इंदौर के बीच जून से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दो बड़े शहर इंदौर और भोपाल के बीच यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जून से दोनों शहरों के बीच इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। पहले 10 बसों से इसकी शुरुआत की जाएगी, फिर फीडबैक के आधार पर 100 तक बसें चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ अशोक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रिक बस में एक किमी की दूरी सवा यूनिट बिजली जलेगी। एक किमी में इसकी लागत करीब 12 रुपये आएगी जबकि डीजल में इसका खर्च 40 रुपये के आसपास आता है। इसका संचालन भले ही सस्ता है लेकिन लग्जरी डीजल बस की तुलना में इसकी कीमत दोगुना है। एक बस साल भर में 5 हजार टन कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन रोकेगी। साल भर में एक बस दो लाख किमी चलेगी।
विज्ञापन


अग्रवाल ने बताया कि एक बार की चार्जिंग में बस 250 किमी चलेगी। इसके चार्जिंग स्टेशन भोपाल-इंदौर में होंगे। इसके अलावा दोनों शहरों के बीच जहां बस हॉल्ट करेगी, वहां भी चार्जिंग स्टेशन बनाने पर विचार रहेगा। उन्होंने बताया कि एक इलेक्ट्रिक बस की कीमत करीब ढाई करोड़ है। इस तरह प्रदेश में 100 बसों पर लगभग 250 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसमें 12 मीटर की बस 45 सीटर और साढ़े 13 मीटर की बस 54 सीटर होगी। यह प्रदेश के कई रुट्स पर चलेंगी। अग्रवाल ने कहा कि भोपाल-इंदौर के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर लाउंज बनाए जाएंगे ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। इसमें फूड एंड बेवरेज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अग्रवाल ने बताया कि एक बस में 7 कर्मचारियों का स्टाफ लगता है। ये लोकल होंगे। इलेक्ट्रिक बस का अभी ट्रायल चल रहा है। यह भी इंदौर-भोपाल की दूरी तय करने में 3 घंटे का समय लेगी। किराया अभी तय नहीं है। बसों की मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट बेंगलुरु में है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed