{"_id":"65e6dc8e73e815abb203865a","slug":"gold-silver-jewelery-and-cash-stolen-from-marriage-garden-in-tikamgarh-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: टीकमगढ़ में मैरिज गार्डन से सोने चांदी के गहने और नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: टीकमगढ़ में मैरिज गार्डन से सोने चांदी के गहने और नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Tue, 05 Mar 2024 02:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:19 PM IST
सार
टीकमगढ़ शहर के मैरिज गार्डन में होने वाले शादी समारोह में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। गणेश पुरम कॉलोनी में ही पिछले दो महीने में एक दर्जन से अधिक चोरियां हुई हैं। लेकिन, पुलिस अब तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में नजर आए दो संदिग्ध।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में स्थित गुलाब गार्डन में बीती रात्रि एक शादी समारोह के दौरान नगदी और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित राजेंद्र गंगेले ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि विवाह घर में उनकी बेटी की शादी थी। शादी की रस्में चल रहीं थीं, इस दौरान अज्ञात चोर विवाह घर में घुसे और एक लाख 80000 रुपए नगद, सोने की अंगूठी और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
विवाह घर में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि दो आरोपी गार्डन से बाहर जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गणेशपुरम में हो चुकी हैं एक दर्जन से अधिक चोरियां
टीकमगढ़ शहर के गणेश पुरम कॉलोनी में पिछले दो महीने में एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
