फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   GMC doctors took out the coin stuck in the neck of a child in Shahdol

MP News: बच्चे के गले में फंसे सिक्के को जीएमसी के डॉक्टरों ने निकाला बाहर, गंभीर हालत में आया था अस्पताल

Mon, 18 Mar 2024 11:03 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Mar 2024 11:03 AM IST
सार

ईएनटी विभाग के विभागध्यक्ष और प्रोफेसर डॉक्टर एसके शुक्ला ने टीम के अन्य डॉक्टरों के साथ ऑपरेशन कर बच्चे के गले में फंसे एक रुपए के सिक्के को बाहर निकाला। यह सिक्का बच्चे ने खेल खेल में निगल लिया था।

विज्ञापन
GMC doctors took out the coin stuck in the neck of a child in Shahdol
ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने सिक्के को निकाला बाहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में एक आठ साल का बच्चा खेल खेल में सिक्का निगल गया, जो उसकी आहार और सांस नाली के बीच आकर फंस गया। जानकारी लगने के बाद परिजनों ने घर पर ही सिक्के को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकला। 

विज्ञापन


इसके बाद परिजन गंभीर हालत में बच्चे को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लेकर गए, जहां जांच में पता चला कि बच्चे के गले में कोई गोलाकार वस्तु फंसी है। बच्चे की गंभीर हालत को देखते चिकित्सकों ने रात में ही उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया। रात करीब 12 बजे परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

 
रात भर उपचार के बाद सुबह  ईएनटी विभाग के विभागध्यक्ष और प्रोफेसर डॉक्टर एसके शुक्ला ने टीम के अन्य डॉक्टरों के साथ ऑपरेशन कर बच्चे के गले में फंसे एक रुपए के सिक्के को बाहर निकाला। यह सिक्का बच्चे ने खेल खेल में निगल लिया था। इसके कारण खाना तो दूर, पानी तक नहीं पी पा रहा था। ऑपरेशन के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। कल उसे लिए डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed