{"_id":"63033c786fd7fc2712208423","slug":"girls-created-a-ruckus-on-the-road-due-to-collision-of-activa-and-auto-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब के नशे में दो युवतियों ने किया शर्मनाक कांड, ऑटो चालक से की धक्का-मुक्की, लोगों से की बदतमीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब के नशे में दो युवतियों ने किया शर्मनाक कांड, ऑटो चालक से की धक्का-मुक्की, लोगों से की बदतमीजी
Mon, 22 Aug 2022 01:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:56 PM IST
सार
सेंट्रल पार्क होटल के पास ऑटो और एक्टिवा की टक्कर होने बाद युवतियों ने जमकर हंगामा किया। ऑटो में युवतियों ने तोड़-फोड़ की। नशे में युवतियों ने ऑटो चालक पर गलत तरीके से ओवरटेक करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नशे में धुत युवतियां बीच सड़क पर हंगामा करती हुई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सेंट्रल पार्क होटल के पास रविवार रात ऑटो और एक्टिवा की टक्कर हो गई। जिसके बाद मौके पर अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया। एक्टिवा सवार युवतियों ने पहले तो ऑटो चालक को जमकर गालियां दीं। उसके बाद ऑटो में तोड़-फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। युवतियां नशे में थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर होने के बाद एक्टिवा सवार दोनों युवतियां ऑटो चालक से भिड़ गईं। युवतियों ने ऑटो चालक को रोक लिया और गलत तरीके से ओवरटेक करने का आरोप लगाया। उसके बाद में युवतियों ने ऑटो चालक को गालियां देनी शुरू कर दी। आरोप कि ऑटो में घुसकर तोड़फोड़ की और चालक के साथ धक्का-मुक्की की। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।
लोगों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की, लेकिन युवतियां उलटा उनसे भी उलझ गईं और बदतमीजी से पेश आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवतियां शराब के नशे में धुत्त थीं। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत में युवतियां ऑटो चालक पर कार्रवाई करने की जिद पर अड़ गईं। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। टीआई संतोष यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।