फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   girl write a messages to amitabh bachchan

अश्लील मैसेज से परेशान छात्रा ने बिग बी को किया मैसेज

Sun, 06 Nov 2016 03:40 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
girl write a messages to amitabh bachchan
- फोटो : social media

इंदौर में एक छात्रा ने अपने पुराने क्लासमेट को फेसबुक पर  ऐसा सबक सिखाया कि उसकी अब हालत खराब है। आरोपी छात्रा को अश्लील कमेंट कर रहा था। छात्रा उसके कमेंट से परेशान नहीं हुई बल्कि अमिताभ बच्चन की 'पिंक' मूवी से प्रेरणा लेकर उसे सबक सिखाने की ठान ली। छात्रा ने उसके फेसबुक ग्रुप में जाकर अमिताभ बच्चन को धन्यवाद देते हुए पोस्ट लिखा जिसमें उसकी हकीकत उजागर हो गई।

विज्ञापन


इस पोस्ट पर छात्रा की काफी तारीफ भी हुई और आरोपी को इतनी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी कि उसने अपना एकाउंट बंद कर लिया। छात्रा प्रीति माथनकर ने बैतूल के सुयश जायसवाल के खिलाफ भंवरकुआं थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


प्रीति बीए पास है और यूपीएससी की तैयारी कर रही है। प्रीति ने पुलिस को बताया कि बैतूल में सुयश उसका क्लासमेट था। बाद में वह इंदौर आ गई। इसी बीच सुयश ने उसके फेसबुक अकाउंट पर पर्सनली कमेंट्स किए। जब जवाब नहीं दिया तो उसने भद्दे मैसेज भेजना शुरू कर दिए। उसे सबक सिखाने के लिए अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक से प्रेरणा लेकर लड़कों के ग्रुप्स में सुयश की हकीकत बताने वाले पोस्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पढ़िए छात्रा का पोस्ट

girl write a messages to amitabh bachchan

छात्रा का पोस्ट

आदरणीय अमिताभ बच्चन जी, धन्यवाद। मुझे बेहद खुशी है कि आपकी मूवी पिंक काफी कामयाब हुई, किंतु अफसोस है कि कुछ लोगों की घटिया मानसिकता को बदलने में नाकाम रही। आपसे अनुरोध है कि ऐसी तीन-चार फिल्में और बनाएं, जिससे शायद लोगों के दिमाग पर जमी धूल साफ हो। ये पोस्ट करने का कारण बहुत ही गंभीर है। कुछ दिनों से मुझे सुयश जायसवाल नामक लड़के के मैसेज आ रहे थे। मैंने जवाब नहीं दिया, क्योंकि ये मेरा फैसला है। एक समय था जब ये मुझे बहन मानता था, लेकिन आज इसकी मर्दानगी सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed