{"_id":"65fa998cc99677f2060aec26","slug":"girl-student-who-went-to-learn-bike-in-sagar-dies-in-road-accident-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सड़क हादसे में छात्रा की मौत, घर में बिना किसी को बताए बाइक लेकर सीखने निकली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सड़क हादसे में छात्रा की मौत, घर में बिना किसी को बताए बाइक लेकर सीखने निकली थी
Wed, 20 Mar 2024 01:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:38 PM IST
सार
सिर पर गंभीर चोट लगने से 16 साल की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वह घर में बिना किसी को कुछ बताए बाइक लेकर उसे सीखने निकली थी। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्रा की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले के देवरी कला में एक छात्रा को बाइक सीखने के जुनून ने जान ले ली। बिना किसी को बताए छात्रा घर से बाइक लेकर निकली और सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामला देवरी थाना क्षेत्र के गांव चीमा ढाना का है। जहां, मंगलवार की शाम चोरी छिपे बाइक सीखने गांव की सड़क पर निकली 16 साल की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के भाई ने बताया कि सब लोग घर पर थे, उनकी छोटी बहन प्रियंका गौड़ बिना किसी को बताएं बाइक लेकर गांव की सड़क पर सीखने के लिए निकल गई।
विज्ञापन
कुछ दूर जाते ही उसकी बाइक नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। देवरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
