फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   girl molested and set ablaze by accused's father

किशोरी के साथ बाप-बेटे ने की खौफनाक करतूत

Mon, 20 May 2013 03:49 PM IST
रायसेन/इंटरनेट डेस्क
रायसेन/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 20 May 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
girl molested and set ablaze by accused's father

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज में 15 साल की एक दलित नाबालिग किशोरी पर बाप और बेटे ने ऐसा जुल्म ढाया कि भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वह 90 प्रतिशत जली अवस्था में थी और उसकी हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही थी।

किसी काम से घर से निकली दलित किशोरी से नाबालिग लड़के ने छेड़छाड़ की थी। किशोरी किसी तरह खुद को बचाकर घर लौटी और सारा मामला अपने माता-पिता को बताया था।
विज्ञापन


लड़के के खिलाफ किशोरी के माता-पिता ने थाने में एफआईआर लिखवाई थी। इसके बाद पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़के की गिरफ्तारी से उसका बाप कनछेदी लाल गुस्से में आया और शनिवार को लड़की के घर जाकर उस पर किरोसीन उड़ेलकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी बुरी तरह से जल गई थी और उसे पहले स्थानीय सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उसके बाद उसे भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई।

किशोरी ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में अन्य लोगों का भी नाम लिया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed