फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girl child who was stabbed with hot rods 51 times died in shahdol officials said to take action

अंधविश्वास ने ली दुधमुंही की जान, शहडोल में इलाज के नाम पर 51 बार गर्म सलाखों से दागी गई बच्ची की मौत

Thu, 02 Feb 2023 03:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 03:07 PM IST
सार

बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि मासूम को बार-बार झटके आ रहे थे, जैसे कोई मासूम को दाग रहा हो, 51 बार गर्म सलाखों का दर्द देकर मासूम को दागा गया, जिसकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई है।
 

विज्ञापन
Girl child who was stabbed with hot rods 51 times died in shahdol officials said to take action
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र के शहडोल जिले में अंधविश्वास ने एक दुधमुंही बच्ची की जान ले ली। निमोनिया के इलाज के नाम पर उसे 51 बार गर्म सलाखों से दागा गया था। पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में जिंदगी व मौत से संघर्ष कर रही थी। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


जब नवजात वेंटिलेटर पर संघर्ष कर रही थी, तब अधिकारियों ने उसे इस हाल में पहुंचाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब बच्ची की मौत के बाद जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है। बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि मासूम को बार-बार झटके आ रहे थे, जैसे कोई उसे दाग रहा हो। उसे 51 बार गर्म सलाखों का दागा गया था। इस कारण उसकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन मामले की जांच करने की ही बात कर रहा है।
विज्ञापन


अंधविश्वास के चलते दागा गया
यह पूरा मामला जिले के सिंहपुर कठौतिया गांव का है। अंधविश्वास के चलते इलाज के नाम पर नवजात बच्ची को दागा गया था। चमड़ी जलने से बच्ची के शरीर में संक्रमण बढ़ गया था। उसे लगातार झटके आ रहे थे। ढाई माह की बालिका के दिमाग में भी इंफेक्शन बढ़ गया था। मेडिकल कॉलेज शहडोल में विशेषज्ञों की टीम ने उसे बचाने का बहुत प्रयास किया। बीच में स्थिति में सुधार भी आया, लेकिन अचानक हालत बिगड़ी और बुधवार को बच्ची की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दागने से नहीं, निमोनिया से हुई मौत : कलेक्टर
वहीं, इस मामले में कलेक्टर वंदना वैद्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बालिका की मौत निमोनिया से हुई होगी दागने से नहीं। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि अधिकारियों को कार्रवाई व जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed