फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Giriraj Singh reached Jabalpur: Priyanka Gandhi went from door to door or door to door, public trust is on Modi and Yogi

जबलपुर पहुंचे गिरिराज सिंह: प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, जनता का विश्वास मोदी व योगी पर है

Sun, 02 Jan 2022 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 08:01 PM IST
सार

प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, परंतु जनता का विश्वास मोदी व योगी पर है। विकाय कार्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश में साल 2017 से अधिक सीट जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी। यह बात केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कही।
 

विज्ञापन
Giriraj Singh reached Jabalpur: Priyanka Gandhi went from door to door or door to door, public trust is on Modi and Yogi
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, परंतु जनता का विश्वास मोदी व योगी पर है। विकाय कार्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश में साल 2017 से अधिक सीट जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी। यह बात केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कही।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि साल 2007 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती बनी थीं। साल 2012 में हुए चुनाव में उन्होंने 100 सीट पर मुस्लिस प्रत्याशी उतारने की बात कही और हार गई। जनता ने नए चेहरे अखिलेश यादव को अवसर दिया, परंतु तुष्टिकरण व गुंडागर्दी का राज चला। योगी के राज में जिन्ना व औरंगजेब की राह पर चलने वालों की खैर नहीं है। दहशतगर्द व आंतक मचाने वालो की खैर नहीं है। यूपी की जनता को विकास व अमन चैन चाहिए, जो योगी ने स्थापित किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि गिरिराज सिंह प्रधानमंत्री के किसानों की आय दोगुना करने के मिशन के तहत जबलपुर की ग्रीन बैम्बू नर्सरी देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत देशभर में काम किए जा रहे हैं। मोदी सरकार में आजीविका मिशन के तहत दो करोड़ 35 लाख से बढ़ाकर साढ़े आठ करोड़ सदस्य बनाए गए हैं, महिलाओं को साढ़े चार लाख करोड़ बैंक लिंकेज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed