फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gayatri Mantra will resonate in Madhya Pradesh's central and sub-jails: Beginning from Central Jail Bhopal, Gayatri Parivar set up mantra boxes

मप्र की केंद्रीय एवं उपजेलों में गूंजेगा गायत्री मंत्र: शुरुआत केंद्रीय जेल भोपाल से, गायत्री परिवार ने मंत्र बॉक्स स्थापित किए

Sat, 15 Jan 2022 03:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 03:18 PM IST
सार

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में गायत्री परिवार शाखा बुधनी द्वारा विभिन्न केंद्रीय एवं उपजेलों में मंत्र बॉक्स स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्रीय जेल भोपाल में गायत्री मंत्र बॉक्स स्थापना के साथ शुरुआत की गई। 

विज्ञापन
Gayatri Mantra will resonate in Madhya Pradesh's central and sub-jails: Beginning from Central Jail Bhopal, Gayatri Parivar set up mantra boxes
Bhopal: केंद्रीय जेल भोपाल में गायत्री परिवार ने मंत्र बॉक्स स्थापित किए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में गायत्री परिवार शाखा बुधनी द्वारा विभिन्न केंद्रीय एवं उपजेलों में मंत्र बॉक्स स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय जेल भोपाल में गायत्री मंत्र बॉक्स स्थापना के साथ शुरुआत की गई। इसके साथ ही कैदियों को गायत्री मंत्र लेखन एवं साहित्य जेल अधीक्षक के माध्यम भेंट किए गए।

विज्ञापन


गायत्री परिवार के परिजनों ने बताया कि आज समस्त संसार में वैचारिक प्रदूषण है, जिसके कारण आज लोगों की बुद्धि दुर्बुद्धि में परिवर्तित हो गई है। यही कारण है कि लोग आपराधिक प्रवृत्तियों को अपनाते हैं और अपराधी बनते हैं। दुर्बुद्धि को सद्बुद्धि में परिवर्तित करने का सरल सुगम मार्ग है गायत्री मंत्र। क्योंकि गायत्री मंत्र वेद मंत्र और सद्बुद्धि का मंत्र है जिसके जाप और गुंजन से सात्विक आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होता है।
विज्ञापन


जेलों में गायत्री मंत्र की गुंजन से कैदियों की बुद्धि, विचार एवं भावनाओं में परिवर्तन होगा जिससे वे सत्प्रवृत्तियों को अपनाकर अपना आगे का जीवन सुखी, मंगलमय बनाएंगे। गायत्री परिवार ने समाजहित में रचनात्मक कार्य करते हुए सर्वे भवंतु सुखिन: के उद्देश्य से जेलों में गायत्री मंत्र बॉक्स स्थापित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में गायत्री शक्ति पीठ परिवार ने शुक्रवार को केंद्रीय जेल के अधीक्षक दिनेश नारगावे को गायत्री मंत्रों की पुस्तिकाएं दीं। अधीक्षक के साथ ही कैदियों के लिए एक हजार गायत्री मंत्र लेखन की पुस्तिकाएं दी हैं। इससे जेल में कैदी गायत्री मंत्र का जाप कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed