मध्य प्रदेश : सागर में नाबालिग आदिवासी छात्रा से गैंगरेप, महिला समेत पांच गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मंदसौर, सतना और जबलपुर के बाद अब सागर में एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यह मामला देवरी ब्लॉक के गौरझामर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार रात चार युवकों ने एक महिला की मदद से 10 वीं में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण किया और बंधक बनाने के बाद उसके साथ ज्यादती की। जब वह बेहोश हो गई तो उसे एक स्कूल के पास पटककर भाग गए। गांव के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत पांचों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते के दौरान नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कृत्य के चार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से तीन गैंगरेप के हैं। राज्य में 12 साल से कम आयु की बच्चियों के साथ दरिंदगी के मामलों में फांसी की सजा का कानूनी प्रावधान करने के बावजूद हैवानियत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है।
लड़की के पिता ने कहा मर के दिखाओ, तो भाजपा नेता ने खुद को गोली मारी
एक अन्य घटना में साथ में पढ़ी लड़की से प्रेम करने वाले युवक से जब प्रेमिका के पिता ने कहा कि मर के दिखाओ तो उसने खुद को गोली मार ली। प्रेमी युवक भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो का पदाधिकारी है। वह शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका के पिता तैयार नहीं थे। यह मामला भोपाल का है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात अतुल लोखंडे नामक युवक शादी की बात करने प्रेमिका के भोपाल में शिवाजी नगर स्थित घर पहुंचा। वहां युवती के पिता से कहासुनी हुई। लड़की के पिता ने उससे कहा कि तुम मरके दिखाओ, अगर जिंदा बच गए तो दोनों की शादी कर देंगे।
बताते हैं कि युवक ने तुरंत देशी कट्टे से कनपटी में गोली मार ली। उसे लड़की के घर वाले ही अस्पताल लेकर गए, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उसके युवती के साथ पिछले 12 साल से संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे पर युवती के पिता राजी नहीं हो रहे थे।
