फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gangrape with minor in Chhindwara in Madhya Pradesh,Five accused arrested

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में नाबालिग के साथ गैंगरेप, पांचों आरोपी गिरफ्तार 

Wed, 11 Jul 2018 05:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 11 Jul 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with minor in Chhindwara in Madhya Pradesh,Five accused arrested

मध्य प्रदेश में एक और नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दरिंदगी का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ 24 घंटे के भीतर दो बार ज्यादती की गई। पहली बार दो और दूसरी बार तीन लोगों ने हैवानियत दिखाई। यह मामला छिंदवाड़ा जिले के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी नीरज सोनी के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता 6 जुलाई की शाम अपने घर से कहीं चली गई थी।

विज्ञापन


जब रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने अगले दिन कुंडीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। आठ जुलाई को बच्ची महुआ टोला इलाके में बदहवास मिली। पुलिस को उसने बताया कि उसे मोहित भारद्वाज (22) अपनी बाइक पर राहुल भोंडे (24) के घर ले गया और दोनों ने उसके साथ ज्यादती की।
विज्ञापन


दोनों ने उसे अगले दिन छोड़ा। वह घर लौट रही थी, तभी तीन और युवकों बंटी भलावी (23), अंकित रघुवंशी (25) और अमित विश्वकर्मा (21) उसे राहुल के घर ले गए और तीनों ने ज्यादती की। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (डी), 506, 363, 342 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed