{"_id":"64dca2fbf2f73958f204f616","slug":"ganga-jamna-school-one-arrested-in-ganga-jamna-school-hijab-case-sp-had-put-reward-on-absconding-accused-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganga Jamna School: गंगा जमना स्कूल हिजाब मामले में एक गिरफ्तार, SP ने फरार आरोपियों पर रखा था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Jamna School: गंगा जमना स्कूल हिजाब मामले में एक गिरफ्तार, SP ने फरार आरोपियों पर रखा था इनाम
Wed, 16 Aug 2023 03:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Aug 2023 03:50 PM IST
सार
हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने, धर्मांतरण और बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने के मामले में पुलिस ने गंगा जमना स्कूल प्रबंधन के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों ने पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
स्कूल की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध साहित्य भी मिला था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भर में चर्चित रहे गंगा जमना स्कूल हिजाब मामले में फरार चल रहे स्कूल प्रबंधन के फरार सदस्यों में से एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। दमोह एसपी सुनील तिवारी ने फरार सात आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि सूचना आई थी, जिसके बाद टीम गठित कर आरोपी शिवदयाल दुबे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। जबकि इसके पहले आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी और उसके बाद इनके बैंक खाते सीज किए गए थे ताकि किसी प्रकार का लेन देन न हो सके। एएसपी मिश्रा ने बताया कि गंगा जमना स्कूल मामले में फरार सात आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित
किया गया था। इसके पहले चार फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था। जो भी व्यक्ति फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराएगा या सूचना देगा उसे यह इनाम की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें जून महीने में हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने, धर्मांतरण और बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने के मामले में गंगा जमना स्कूल चर्चाओं में आया था और पूरे प्रदेश में यह मामला गर्माया हुआ था। उसके बाद हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के द्वारा ज्ञापन दिए गए। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने भी जांच की बात कही और मुख्यमंत्री और ग्रहमंत्री के निर्देश पर जांच शुरू की गई जिसके बाद स्कूल प्रबंधन के 11 सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं जिला प्रशासन और जीएसटी की टीम द्वारा भी गंगा जमना फर्म पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी और तीन प्रतिष्ठान सील किए गए थे। इस मामले में तीन आरोपी अभी जेल में हैं।