फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   friedns of mp conkcleave in newyork america

एमपी सरकार ने दिया 'मेक इन मध्यप्रदेश' का आंमत्रण

Tue, 03 Feb 2015 04:50 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Tue, 03 Feb 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
friedns of mp conkcleave in newyork america

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया प्रोग्राम की तर्ज पर अमेरिकी कंपनियों को 'मेक इन प्रदेश' का आमंत्रण दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों और अमेरिकी कंपनियों को उनकी खूबियों को राज्य के विकास में साझा करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


न्यूयार्क के लिंकन सेंटर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'फ्रैंड्स ऑफ एमपी' का शुभारंभ किया। यहां आयोजित 'फ्रैंड्स ऑफ एमपी' के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सैकड़ो भारतीयों के साथ अमेरिकी उद्यमियों से मध्यप्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अमेरिकी कंपनियों को आश्वासन दिया कि राज्य के विकास में भागीदार बनने के लिए सरकार उन्हें अनुकूल माहौल देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी नीतियों से विकास और व्यापार के लिए आसान राह बनाई है। उन्होंने राज्य की फ्रैंड्स ऑफ एमपी पहल के तहत जुड़कर प्रवासी भारतीयों और अमेरिकी कंपनियों को विभिन्न क्षेत्रों कृषि, व्यापार,ग् रामीण विकास, आईटी और सामाजिक क्षेत्रों में अपने अनुभव कार्यकुशलता, विशेषज्ञता को साझा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे पर अमेरिका के न्यूयार्क में हैं। उनके साथ राज्य के उद्योग मंत्री समेत कई अधिकारी गण भी अमेरिका यात्रा पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed