फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fraud in widow pension: Suhagan made widow on paper, pension going elsewhere

Sagar: पेंशन के लिए सुहागन को कागजों में बनाया विधवा, डेढ़ साल से राशि भी किसी और के खाते में हो रही जमा

Sun, 23 Jul 2023 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 05:41 PM IST
सार

सरकारी दस्तावेजों में सुहागिन महिला को विधवा बताकर महिला की पेंशन की राशि को किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर की जा रही थी। लाडली बहना की रकम कम समझकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Fraud in widow pension: Suhagan made widow on paper, pension going elsewhere
महिला ने मामले की शिकायत कर रोजगार सहायक पर कार्रवाई की मांग की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले में विधवा पेंशन में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सरकारी दस्तावेजों में सुहागिन महिला को विधवा बताकर महिला की पेंशन की राशि को किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर की जा रही थी। लाडली बहना की रकम कम समझकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सागर जिले के खुरई जनपद पंचायत की खिमलासा ग्राम पंचायत का है। यह खेल पिछले डेढ साल से चल रहा था। दरअसल, योजना लाडली बहना के पैसे चेक कराने के लिए खिमलासा की सीमा जैन बैंक पहुंची थी, जहां उसके खाते में महज 400 रुपए जमा हुए थे, उन्होंने जब अपने मोहल्ले की महिलाओं से चर्चा की तो पता चला कि खाते में 400 नहीं बल्कि 1000 आने चाहिए।
विज्ञापन


जब सीमा ने सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की तो पता चला कि 600 रुपये उसे विधवा पेंशन के मिलते हैं और 400 लाडली बहना के दिए गए हैं। यह सुनते ही महिला सन्न रह गई, क्योंकि उसके खाते में अन्य कोई पैसे नहीं आते थे। महिला ने कहा कि उनके पति जिंदा है तो विधवा पेंशन कैसे मिल सकती है। महिला ने अपने पति के साथ इसकी शिकायत खुरई जनपद पंचायत कार्यालय में की है। पता चला कि तत्कालीन रोजगार सहायक दीपेश राजपूत ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करके उसे विधवा घोषित कर दिया था और उसके नाम की 600 रुपये की पेंशन राशि किसी दूसरी महिला के खाते में ट्रांसफर की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने की रोजगार सहायक पर कार्रवाई की मांग
महिला सीमा ने रोजगार सहायक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है, तो वहीं इस मामले में जनपद पंचायत अधिकारियों का कहना कि मामले की जांच की जाएगी और विधवा पेंशन को बंद कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed