फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fraud in ujjain madhya pradesh, thugs said to get a credit card, man send ten rupees and one lakh deducted from his account

मध्यप्रदेश: ठगों ने कहा- सर क्रेडिट कार्ड बनवा लीजिए, दस रुपए भेजे तो कट गए एक लाख

Mon, 25 Oct 2021 09:34 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 09:34 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक उज्जैन में भाजपा से जुड़े मनीष नामक एक व्यक्ति के पास किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि आप हमारी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवा लीजिए, इसमें आपको ये फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
fraud in ujjain madhya pradesh, thugs said to get a credit card, man send ten rupees and one lakh deducted from his account
मध्यप्रदेश के उज्जैन में ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन ठगी को लेकर आए दिन मामले सामने आ रहे हैं लेकिन लोग अब भी सबक नहीं ले रहे और ठगी का शिकार हो रहे हैं। बड़ी ही चालाकी से ठग पढ़े लिखे लोगों को भी निशाना बना रहे हैं और लाखों रुपए ऐंठ रहे हैं। 
विज्ञापन


ठगी का ऐसा ही मामला उज्जैन में सामने आया जहां भाजपा नेता को लाखों की चपत लग गई। जानकारी के मुताबिक उज्जैन में भाजपा से जुड़े मनीष नामक एक व्यक्ति के पास किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि आप हमारी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवा लीजिए, इसमें आपको ये फायदा मिलेगा। मनीष ने कहा कि मेरे पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है तो व्यक्ति ने खुद की बैंक के फायदे गिनाकर ऑफर दिए और मनीष को बातों में उलझा लिया। मनीष को लगा कि सच में ऐसा होता होगा तो वे बात मानने लगे। इसके बाद ठग ने लिंक भेजी और कहा कि इस पर क्लिक करके दस रुपए ट्रांसफर कर दो तकि आगे की प्रक्रिया हो सके। मनीष ने लिंक पर क्लिक किया और दस रुपए भेज दिए। इसके बाद तो मनीष के क्रेडिट कार्ड से एक के बाद एक  खाते से रुपए निकलने के मैसेज आए और करीब एक लाख रुपए निकल गए। घबराकर वे पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन


पांच रुपए भेजे, 70 हजार कट गए
दूसरा मामला मनमोहन नाम के व्यक्ति के साथ हुआ। मनमोहन ने कुछ दिन पहले कुछ सामान कोरियर से मंगवाया था। कोरियर नहीं आया तो संपर्क किया। इसमें भी शर्मा से कहा गया कि आप पांच रुपए ट्रांसफर करके अपना मोबाइल नंबर बता दीजिए। उनको लगा कि ऐसा होता होगा तो उन्होंने ऐसा कर दिया लेकिन ऐसा करते ही उनके खाते से करीब 70 हजार रुपए निकल गए। बाद में ठगी का एहसास हुआ। इन मामलों से कुछ दिन पहले ही उज्जैन निवासी युवती के साथ भी इसी तरह की ठगी हुई थी जिसमें उसके खाते से रुपए निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही है सावधानी की अपील
लगातार हो रही इस तरह की वारदातों के बाद पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि सावधान रहें। अनजान नंबरों से आने वाले फोन पर अपने बैंक व नंबर की जानकारी न दें। इनके द्वारा भेजी जाने वाली लिंक को क्लिक न करें क्योंकि आजकल अधिकांश ठगी की वारदात लिंक भेजकर की जा रही है। लोग लिंक पर क्लिक करते हैं और खाते से रुपए कट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed