{"_id":"5d0ef67e8ebc3e668f4823fb","slug":"four-prisoners-have-fled-from-a-jail-in-neemuch-district-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश की नीमच जेल से चार कैदी फरार, आनन-फानन में पुलिस टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश की नीमच जेल से चार कैदी फरार, आनन-फानन में पुलिस टीम का गठन
Sun, 23 Jun 2019 09:24 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 23 Jun 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल नीमच
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कैदियों के जेल से भागने का मामला सामने आया है। नीमच जिले की एक जेल से चार कैदी रविवार की सुबह फरार हो गए। ऐसे में पुलिस की सतर्कता और जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फरार कैदियों के नाम दुबे लाल (19), पंकज (21), लेख राम (29) और नारसिंह (20) बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Four prisoners have fled from a jail in Neemuch district. More details awaited pic.twitter.com/7FZwT6dwuv
— ANI (@ANI) June 23, 2019विज्ञापन
जेल से कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है और कैदियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि चारों कैदी कुख्यात हैं।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों को सुबह की गिनती के दौरान चारों कैदियों के भागने का पता चला। रात तक सभी कैदी जेल में मौजूद थे। कैदी किस तरह जेल से भागे इस बात की किसी को भी जानकारी नहीं है।
पुलिस का मानना है कि कैदियों के भागने के पीछे किसी बाहरी व्यक्ति के साथ ही जेल के किसी कर्मचारी का हाथ भी हो सकता है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है।
चारों कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। जिले की सीमा पर भी नाकाबंदी कर दी गई है। साथ ही प्रदेश भर की पुलिस को कैदियों के संबंध में सूचना जारी कर दी गई है।
