{"_id":"60b01c688ebc3e00d45f1b4e","slug":"four-patients-of-black-fungus-lost-their-eyesight-in-indore-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर में ब्लैक फंगस के चार मरीजों की आंख की रोशनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर में ब्लैक फंगस के चार मरीजों की आंख की रोशनी गई
Fri, 28 May 2021 03:55 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इंदौर
एजेंसी, इंदौर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 May 2021 03:55 AM IST
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में इंदौर के सरकारी अस्पताल में पिछले दो हफ्तों के दौरान ब्लैक फंगस की वजह से चार मरीजों के एक आंख की रोशनी चली गई। चारों मरीज महाराजा यशवंतराव होल्कर (एमवाईएच) अस्पताल में भर्ती थे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित चारों मरीजों की जान बचाने के लिए हमारे नेत्र सर्जनों की टीम ने उनका ऑपरेशन किया। डॉक्टरों की टीम ने संक्रमण को उनके दिमाग तक पहुंचने से रोकने के लिए उनकी एक-एक आंख को हटा दिया है। उन्होंने बताया कि इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन-बी की कमी भी समस्या पैदा कर रही है। इंदौर में इस समय निजी व सरकारी अस्पतालों ब्लैक फंगस के 350 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
