फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former MP CM Kamal Nath addressed party workers in Badnawar of Dhar

'मैं कोई महाराज नहीं हूं, मैं शेर नहीं हूं, मैं 'मामा' नहीं हूं, मैं कमलनाथ हूं'

Tue, 07 Jul 2020 07:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार (मप्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार (मप्र) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 07 Jul 2020 07:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर फंसे पेच पर राजनीतिक घमासान जारी है। आज एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर निशाना साधा तो दूसरी ओर वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार ने राज्य को बर्बाद कर दिया। 

विज्ञापन
Former MP CM Kamal Nath addressed party workers in Badnawar of Dhar
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कमलनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज धार जिले के बडनावर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि राज्य की जनता बताएगी कि कौन बेहतर है। उन्होंने इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस से भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा। कमलनाथ ने कहा, 'मैं कोई महाराज नहीं हूं। मैं शेर नहीं हूं। मैं 'मामा' नहीं हूं। मैंने कभी चाय नहीं बेची। मैं कमलनाथ हूं। मध्यप्रदेश की जनता तय करेगी कि कौन बिल्ली है और कौन चूहा है।' 

विज्ञापन

  वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ पर निशाना साधा है। चौहान ने कहा, 'उन्होंने (कमलनाथ ने) पूरे मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया। जो उन्होंने किया राज्य उसका परिणाम भुगत रहा है। हम इसे जनता के सामने लेकर आएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री बडनावर में बूथ प्रभारियों की बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिम्मत न हारने की सीख देते हुए कहा कि राज्य में कैसा सौदा हुआ है यह जनता को समझाना है। मैं आपसे यही कहने आया हूं कि कांग्रेस का सिपाही आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इससे पहले उन्होंने बैजनाथ महादेव के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि मैं महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था। मध्यप्रदेश का भविष्य बने यह मेरी प्रार्थना है। 

राज्य में विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भी विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही कलह पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री चौहान को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार तीन खेमों में बंट गई है। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कहा, 'मध्यप्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंट गई है। 1. महाराज, 2. नाराज और 3. शिवराज'। 


दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार को असंवैधानिक करार देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा है। चौधरी ने कहा कि 1991 में संविधान संशोधन अधिनियम को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी के समय 2003 में लागू किया गया। इसमें राज्यों को निर्देश दिया गया कि राज्य में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या का 15 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed