फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former CM Shivraj protest in satna over twins killing

मध्यप्रदेश : जुड़वां भाईयों की हत्या के बाद सियासी उबाल, सतना बंद में शामिल होंगे शिवराज

Mon, 25 Feb 2019 10:07 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 25 Feb 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Former CM Shivraj protest in satna over twins killing
shivraj shingh - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के सतना में दो बच्चों की हत्या के आरोपी अब बेशक गिरफ्तार हो गए हैं लेकिन सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध अब भी जारी है। इस हत्याकांड के खिलाफ आज पूरे राज्य में भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। भाजपा राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था चौपट करने का आरोप लगा रही है। बच्चों की हत्या की खबर जैसे ही लोगों को पता चली, तो रविवार को सड़कों पर आक्रोशित जनता उतर आई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग भी किया गया।


loader

बंद के दौरान चैहान ने कहा, "सरकार को यह तय करना चाहिए कि सीबीआई और न्यायिक जांच होनी चाहिए या नहीं। आश्चर्य में हूं कि राज्य का गृह मंत्रालय कह रहा है कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है, आपको कार्रवाई करने से कौन रहा है? आप 13 दिनों से क्या कर रहे थे? अपराधियों की न पार्टी होती है और न धर्म।"



चित्रकूट के सतगुरु ट्रस्ट के विद्यालय से 6 साल के भाईयों श्रेयांश और प्रियांश का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। दो राज्यों की एसटीएफ और तीन जिलों की पुलिस तथा 20 लाख रुपये की फिरौती भी मासूम जुड़वां बच्चों को नहीं बचा पाई। 12 दिनों से बच्चों की खोज में लगी पुलिस के हाथ भी शव ही लगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अभी प्रियांश और श्रेयांश दोनों बेटों के पिता जी से मिलकर आ रहा हूं। अंर्तआत्मा रो रही है, मन दर्द से भरा हुआ है आखिर कोई इतना हृदयहीन कैसे हो सकता है कि मासूम बच्चों को जिनके पिता ने उन्हें बचाने के लिए फिरौती दे दी थी, उनको मारने में हाथ भी न कांपे। प्रियांश और श्रेयांश के हत्यारों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए और एक ही सजा इस अपराध की हो सकती है-मृत्युदण्ड।"
 



उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मानवता शर्मसार हुई है, संवेदनाएं मर गई हैं। जब उनके पिता का दर्द देखा तो नि:शब्द हो गया, कहने को शब्द नहीं थे। पिता की एक ही मांग है कि अपराधियों को ऐसी सजा दी जाए कि फिर कोई दूसरे बच्चे प्रियांश और श्रेयांश की तरह तड़पा-तड़पा कर न मारे जाएं।"

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक बजरंग दल के स्थानीय नेता का भाई है। जिसकी मोटरसाइकिल और बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल अपहरण में किया गया था।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बच्चों के परिवार से फोन पर बात की है। सीएम कमलनाथ ने कहा है, "चित्रकूट से अपहृत दो मासूम देवांश और प्रियांश का शव मिलना अत्यंत दुःखद है। बच्चों के पिता श्री ब्रजेश रावत से फोन पर बात हुई है। मैंने उन्हें भरोसा दिया है कि मासूमों की हत्या करने वाले अपराधियों को हर हाल में कड़ी सजा मिलेगी।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed