{"_id":"65f178dfe425cd9f34008d84","slug":"former-chaurai-mla-chaudhary-gambhir-singh-joins-bjp-in-bhopal-hindi-news-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चौरई के पूर्व विधायक गंभीर भाजपा में शामिल, सैकड़ों समर्थकों के साथ भोपाल में ली पार्टी की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चौरई के पूर्व विधायक गंभीर भाजपा में शामिल, सैकड़ों समर्थकों के साथ भोपाल में ली पार्टी की सदस्यता
Wed, 13 Mar 2024 03:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:28 PM IST
सार
कांग्रेस में लंबे समय से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे चौधरी गंभीर सिंह ने बुधवार को भोपाल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
भोपाल में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले की चौरई विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी गंभीर सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। गंभीर ने भोपाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
चौधरी गंभीर सिंह दिग्विजय सिंह के शासनकाल में विधायक रहे हैं, इससे पहले वह कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। लंबे समय से खुद को उपेक्षित महसूस करने वाले चौधरी गंभीर सिंह ने बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में भोपाल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
उनके साथ नगर पालिका में कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष अर्जुन रघुवंशी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह लंबे समय से टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन, कांग्रेस उनकी इस मांग को अनदेखा कर दी थी। पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन्हें विधानसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में सिवनी का प्रभार दिया था। इन सबके बीच उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
तीरथ ठाकुर को अध्यक्ष बनाए जाने से थे नाराज
विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस संगठन के द्वारा तीर्थ ठाकुर को कांग्रेस का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था जिसके बाद चौधरी गंभीर सिंह ने संगठन के समक्ष नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन, उनकी नाराजगी को अनदेखा कर दिया गया था।
