{"_id":"5b6ff36142c7924e7c6e2966","slug":"former-bjp-president-of-madhya-pradesh-prabhat-jha-says-congress-has-no-face-no-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बोली- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 'अबकी बार 200 पार', इस बार कांग्रेस हो जाएगी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बोली- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 'अबकी बार 200 पार', इस बार कांग्रेस हो जाएगी साफ
भाषा
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रभात झा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसके पास न तो कोई चेहरा है, न कोई आधार है, न कोई अर्थ है और न ही इसके पास कोई जन नेता है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सभा सांसद प्रभात झा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने दावा किया कि कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है और पिछले 15 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज भगवा दल को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि राज्य में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। भाजपा नेता ने एक साक्षात्कार में कहा, 'हम यहां फिर से सरकार बनाएंगे। हम लगातार चौथी बार राज्य में सरकार बनाएंगे और शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में से 26 सीटें भाजपा के पास हैं और कांग्रेस के पास तीन हैं जिनसे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमल नाथ और कांतिलाल भूरिया सांसद हैं। भाजपा नेता ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास राज्य में कुछ नहीं बचा है। वह पहले ही अनेक धड़ों में बंटी हुई है। उनके पास कोई चेहरा (मुख्यमंत्री पद के लिए) नहीं है, न कोई अर्थ है और न ही कोई आधार है। चुनाव में पार्टी का सफाया हो जाएगा।
झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति समर्थन दिखाते हुए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में 25,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिससे यह साबित होता है कि जनता हमारे साथ है।
मंत्रियों और विधायकों को टिकटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर कोई निर्णय लेगी और यह उम्मीदवार के जीतने की संभावनाओं पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों में भाजपा का लक्ष्य 200 सीटें जीतने का है और पार्टी का चुनावी नारा 'अबकी बार 200 पार' है।
