फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former bjp mla ghanshyam tiwari preparing to form a third party in rajasthan

राजस्थान में 'तीसरा दल' बनाएंगे भाजपा के बागी विधायक, शाह-वसुंधरा को बताया तानाशाह

Sun, 07 Oct 2018 01:48 PM IST
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Former bjp mla ghanshyam tiwari preparing to form a third party in rajasthan
घनश्याम तिवाड़ी

भाजपा के बागी विधायक और अब भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान में ऐसा 'तीसरा दल' खड़ा करने की कोशिश में हैं जो आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए एक नया विकल्प बन सके।

विज्ञापन


तिवाड़ी के अनुसार, प्रस्तावित तीसरा दल राज्य की सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने की कोशिश करेगा। छह बार के विधायक, आरएसएस विचारक, ब्राह्मण समुदाय में पैठ रखने वाले और लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे तिवाड़ी का आंकलन था कि, 'राजस्थान में भाजपा की पराजय होने जा रही है लेकिन कांग्रेस इस स्थिति में नहीं होगी कि वह सरकार बना ले। ऐसे में तीसरे दल के लिए व्यापक संभावना है।' 
विज्ञापन


तिवाड़ी ने कहा, 'राजस्थान में ऐसा कोई राजनीतिक दल सक्रिय नहीं है जो तीसरा मोर्चा बनाए, इसलिए हम 'तीसरे दल' के गठन पर काम कर रहे हैं। इसमें वे लोग होंगे जो राजस्थान में काम कर रहे हैं या कुछ संगठन हैं जो कभी न कभी राजस्थान में सक्रिय रहे हैं। उन सबके साथ मिलकर हम 200 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में खींवसर से विधायक हनुमान बेनीवाल सहित अन्य लोगों और दलों के साथ बातचीत चल रही है। 

तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान के समग्र विकास और इसे 'बीमारू' राज्य की श्रेणी से निकालने के लिए 'कांग्रेस-भाजपा की द्विदलीय व्यवस्था से इतर एक तीसरे दल को खड़ा किया जाना बहुत जरूरी है क्योंकि विकास के मोर्चे पर वे ही राज्य आगे निकल रहे हैं जहां राजनीतिक मोर्चे पर 'त्रिकोण' बनता है।'

तिवाड़ी ने राजस्थान में भाजपा की सरकार को अंगद का पांव बताए जाने संबंधी बयान के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया, 'न तो अमित शाह और न ही वसुंधरा राजे (मुख्यमंत्री) में लोकशाही की भावना है। दोनों ही तानाशाह हैं।' 

उन्होंने कहा 'शाह का यह कहना कि मुख्यमंत्री मैं बनाऊंगा, राजस्थान की जनता का अपमान है। इस तरह की बात करना लोकतंत्र को चुनौती देना है। इस चुनौती का राजस्थान की जनता मुनासिब जवाब देगी।' 


गौरतलब है कि राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान करते हुए बताया कि राजस्थान में 200 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होंगे। इसके बाद 11 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed