फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   former BJP minister, said- When we showed our Aukat, the party lost in Assembly Elections

MP Politics: भाजपा के पूर्व मंत्री के विवादित बोल, कहा- हमने औकात दिखाई तो चली गई थी पार्टी की सरकार

Wed, 22 Feb 2023 02:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Feb 2023 02:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया का विवादित बयान सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि 2018 में हमसे औकात की बात कही गई थी। हमने जमीन पर औकात दिखाई तो भाजपा सरकार चली गई थी। 
 

विज्ञापन
former BJP minister, said- When we showed our Aukat, the party lost in Assembly Elections
रामकृष्ण कुसमारिया (फाइल)

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ रही हैं तो वहीं पिछले चुनावों के घाव भी सामने आ रहे हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह कह रहे हैं कि 2018 में हमसे औकात पूछी गई थी। जब हमने मैदान में औकात दिखाई तो भाजपा की सरकार चली गई थी। 

विज्ञापन


कुसमरिया दमोह की पथरिया विधानसभा क्षेत्र के नंदरई गांव में विकास यात्रा के दौरान संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और पूर्व विधायक भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री कुसमरिया ने भाजपा की नीतियों की चर्चा शुरू की। फिर जनसंघ के समय को याद किया। उन्होंने कहा कि उमा भारती के बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने और बनते आ रहे हैं। बीच में थोड़ी गड़बड़ हो गई थी, वह मेरे कारण हुई थी। मैं क्या करता, मेरी कोई नहीं सुन रहा था। मैंने कहा था कि मुझे पथरिया से नहीं तो बिजावर, महाराजपुर से टिकट दे दो। कहीं से भी टिकिट दे दो, सरकार बनवा दूंगा। उस समय हम लोग इसी तरह यात्राएं करते थे। मैंने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि सच्ची बात यह है कि हमारी सरकार नहीं आ रही है। मैंने उनसे कहा कि बुंदेलखंड के सागर जिले को छोड़कर मैंने सभी जगह से चुनाव लड़े हैं। इस क्षेत्र में मेरी एक पीढ़ी की पहचान है। मुझे टिकट दे दो, मैं तुम्हारी सरकार बनवा दूंगा। वह गलत बात बोल गए थे। मुझे ज्यादा गुस्सा आ गया और उस गुस्से का परिणाम जो हुआ, वह आप सबके सामने हैं।
विज्ञापन


राकेश सिंह ने औकात दिखाई थी
कुसमरिया का आरोप है कि टिकट को लेकर जब मेरी उस समय के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (राकेश सिंह) से बात हुई तो उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारी इतनी औकात है क्या? मैंने कह दिया था कि अब मैं अपनी औकात फील्ड में दिखाऊंगा, यहां नहीं। मैं इतना सीनियर और तुम कल के अध्यक्ष बने और औकात की बात कर रहे हो। ऐसे में तो किसी को भी गुस्सा आ जाएगा, इसलिए मुझे भी आ गया और भाजपा की सरकार चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी की गोली दे दी तो सब ठीक हो गया
कुसमरिया ने कहा कि मैंने जो किया उसके बाद से बहुत कुछ ठीक हो गया। जब थोड़ा-सा झटका लगता है तो सब ठीक हो जाता है । कहीं जब बीमारी लग जाती है, तो जैसे मलेरिया की गोली दी जाती है वैसे ही मैंने भी गोली दे दी। उसके बाद सबको समझ में आ गया। जब समझ में आ गया, तो फिर से सब कुछ ठीक चलने लगा। अब सब ठीक है। मेरे कारण 12-14 विधायक गए थे और अब 25 लौटकर आ गए। अब क्या चाहते हो मय ब्याज के तो दिला दिए हैं।


दमोह और पथरिया से निर्दलीय चुनाव लड़ा था 
2018 के विधानसभा चुनाव में डॉ रामकृष्ण कुसमरिया को भाजपा से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पथरिया और दमोह से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पार्टी ने लखन पटेल को उम्मीदवार बनाया था। कुसमरिया को लगा था कि पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने ही उनका टिकट कटवाया है। इस वजह से गुस्से में आकर उन्होंने दो जगह से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। नतीजा यह हुआ कि दोनों जगह से भाजपा के प्रत्याशी चुनाव हार गए। इसके बाद कुसमरिया भाजपा छोड़कर काग्रेस गए और फिर उनकी घर वापसी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed