फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   foot of the young man slipped from the 60 feet high tension tower in Khargone, admitted in critical condition

MP News: 60 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर से युवक का पैर फिसला, गंभीर हालत में भर्ती, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

Sun, 31 Jul 2022 09:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 09:02 AM IST
सार

खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के घोटिया में एक युवक 60 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर से अनियंत्रित होकर गिर गया। युवक को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
foot of the young man slipped from the 60 feet high tension tower in Khargone, admitted in critical condition
60 फीट ऊंचे टॉवर से गिरा युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पत्नी के मायके जाने से नाराज एक शख्स 60 फीट ऊंचे टॉवर से नीचे गिर गया, जिसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मामला खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र के घोटिया का है। बताया जा रहा है कि पिंटू (22) पुत्र रामा, निवासी आंबापुरा पत्नी के मायके जाने से दुखी था, जिसके चलते वह 60 फीट ऊंचे हाईटेंशन लाइन सांगवी टॉवर में चढ़ गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


पिंटू मजदूरी करता है। उसकी मां गंगा ने बताया कि पिंटू की पत्नी रीना करीब 10 दिन पहले मायके नागलवाड़ी गई थी। 4 दिन पहले पिंटू बहू को लेने गया था, लेकिन वह नहीं लौटी। शनिवार को पिंटू वापस अपने ससुराल अपनी पत्नी को लेने गया था, लेकिन उसकी पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। पत्नी के उसके साथ वापस न आने की बात पिंटू को अपमानजनक लगी और वह शराब के नशे में धुत होकर घोटिया गांव के खेत में स्थित हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


लोगों ने पिंटू से टॉवर से नीचे उतरने कहा लेकिन पिंटू नहीं माना। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को उतारने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और इसी दौरान इसका पैर फिसल गया। पिंटू की बहन ललिता ने बताया कि पिंटू ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है। पिंटू के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed