{"_id":"580cb9fa-863b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"five-thousand-girls-missing-in-mp-uproar-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब पांच हजार लड़कियां लापता, सदन में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब पांच हजार लड़कियां लापता, सदन में हंगामा
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Mar 2013 02:23 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा में 4,990 नाबालिग लड़कियों को पुलिस द्वारा न ढूंढ पाने के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य रामनिवास रावत ने मानव तस्करी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में 4,990 नाबालिग लापता लड़कियों को पुलिस ढूंढ पाने में असफल रही है।
विज्ञापन
रामनिवास ने आरोप लगाया कि एक ओर तो राज्य सरकार बेटी बचाओ अभियान पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही है, वहीं इतनी बड़ी संख्या में लापता लड़कियों की सरकार को कोई चिंता नहीं है। सरकार को इन लड़कियों के लंबे समय से लापता होने के कारण इस मामले को मानव तस्करी के तहत दर्ज कर छानबीन करना चाहिए।
विज्ञापन
तब सदन में गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता के जवाब से अंतुष्ट होकर कांग्रेस सदस्यों ने एक साथ बोलना शुरू कर दिया। इससे सदन में लगभग सात मिनट तक हंगामे होता रहा।
इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि यह मामला गंभीर चिंता का विषय है और पुलिस प्रयास कर रही है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि इस मामले पर सरकार और गृह मंत्री गंभीर नहीं हैं। इसके बाद उनके कहने पर कांग्रेस सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया।
