फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Five people including comedian arrested on complaint of son of BJP MLA

भाजपा विधायक के बेटे की शिकायत पर हास्य कलाकार गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Sat, 02 Jan 2021 01:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 02 Jan 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Five people including comedian arrested on complaint of son of BJP MLA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के बेटे की शिकायत पर एक हास्य कलाकार और चार अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है।  विधायक के बेटे का आरोप है कि शहर में आयोजित एक हास्य कार्यक्रम (कॉमेडी शो) में हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शहर के 56 दुकान क्षेत्र के एक कैफे में शुक्रवार को आयोजित कॉमेडी शो में भाजपा की स्थानीय विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ अपने साथियों के साथ बतौर दर्शक पहुंचे थे। 36 वर्षीय एकलव्य ने शो में की गईं कुछ टिप्पणियों के विरोध में जमकर हंगामा किया और कार्यक्रम रुकवा दिया। 
विज्ञापन


मुनव्वर फारुकी समेत पांच गिरफ्तार 
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि वीडियो फुटेज के साथ एकलव्य की लिखित शिकायत पर गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी और चार स्थानीय लोगों के खिलाफ शुक्रवार देर रात मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप, हिंदू देवी-देवताओं का उड़ाया मजाक 
एकलव्य ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं और मेरे कुछ साथी बाकायदा टिकट खरीदकर कॉमेडी शो में पहुंचे, जहां फारुकी को बतौर मुख्य कॉमेडियन बुलाया गया था। इस शो में अभद्र टिप्पणियां करते हुए हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया जा रहा था। कार्यक्रम में गोधरा कांड और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अनुचित जिक्र भी किया गया था।' उन्होंने कहा कि कॉमेडी शो में इस तरह की तमाम आपत्तिजनक बातें चल रही थीं। हमने इनका वीडियो बनाया और शो रुकवाकर श्रोताओं को कैफे से बाहर निकाला। फिर हम शो के कॉमेडियनों और आयोजकों को पकड़कर तुकोगंज पुलिस थाने ले गए।



सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा था पालन 
 भाजपा विधायक के 36 वर्षीय बेटे ने यह आरोप भी लगाया कि कोरोना वायरस संक्रमण के वक्त प्रशासन की अनुमति के बिना आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी बनाने की हिदायत का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा था। आयोजकों ने कैफे के छोटे-से हॉल में कम से कम 100 दर्शक बैठा रखे थे।

एकलव्य ‘हिंद रक्षक’ नामक स्थानीय संगठन के संयोजक हैं। मीडिया की कुछ खबरों में कहा गया है कि कैफे में हंगामे के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हास्य कलाकार की पिटाई भी की, लेकिन एकलव्य ने इस आरोप से इनकार किया है।


पुलिस के मुताबिक, मामले के चार अन्य गिरफ्तार आरोपियों में एडविन एंथोनी, प्रखर व्यास, प्रियम व्यास और नलिन यादव शामिल हैं जो स्थानीय निवासी हैं। यह मामला भारतीय दंड विधान की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जान-बूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य), धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करना जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) और अन्य सम्बद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed