{"_id":"5a05e2464f1c1b6f548bc4ae","slug":"first-center-of-yoga-and-naturopathy-with-homeopathy-in-bhopal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज, हाई बीपी, कैंसर के मरीजों के लिए इलाज के लिए खुला नया केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायबिटीज, हाई बीपी, कैंसर के मरीजों के लिए इलाज के लिए खुला नया केंद्र
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
योग करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम्योपैथी दवाओं से बीमारियों का इलाज करा रहे मरीजों के लिए अब योग और प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) से भी इलाज करा सकेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश की राजधानी के एकमात्र सरकारी होम्योपैथी कॉलेज में योग और नेचुरोपैथी केंद्र खोला जा रहा है।
भोपाल में यह केंद्र इसी महीने शुरू हो जाएगा। इस केंद्र में एक साथ तीन पद्धतियों से इलाज संभव हो सकेगा।
केंद्र सरकार क्रॉस पैथी यानी एक इलाज पद्धति से इलाज में दूसरी पद्धति के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। आयुष मंत्रालय का मानना है कि इलाज की हर पद्धति के अच्छे तरीकों को अपनाया जाना चाहिए। इसी कड़ी में पहली बार होम्योपैथी को योग और प्राकृतिक चिकित्सा के साथ मिलाने के लिए भोपाल में एक केंद्र खोला जा रहा है।

होम्योपैथी के साथ योग और प्राकृतिक चिकित्सा का यह पहला केंद्र
इस केंद्र को खोलने का सबसे बड़ा मकसद नॉन-कम्यूनिकेबल डिजीज यानि गैर संचारी रोग, जो एक दूसरे से फैलते नहीं हैं, उन रोगों का इलाज करना है। जैसे कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इलाज इस केंद्र में होगा। एलोपैथी की तरह ही होम्योपथी और आयुर्वेद में भी बीमारियों के इलाज से ज्यादा उन्हें और नहीं बढ़ने देने पर जोर है। योग पद्धति से इलाज में मरीजों को प्राणायाम और योगाभ्यास के आसन सिखाए जाएंगे।
सरकारी होम्योपैथी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने योग और होम्योपैथी केंद्र बनाने के लिए करीब 12 लाख रुपए दिए हैं। इस केंद्र में एक डॉक्टर की नियुक्ति भी की गई है। अन्य डॉक्टर, टेक्नीशियन और कर्मचारियों की तैनाती करने की भी योजना है। होम्योपैथी के साथ योग और प्राकृतिक चिकित्सा का यह पहला केंद्र होगा।