फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Firing due to love affair in Chhindwara miscreants opened fire on a man while going home by bike

Chhindwara: छिंदवाड़ा में प्रेम प्रसंग के कारण गोलीबारी, बाइक से घर जा रहे युवक पर बदमाशों ने चलाई गोली

Sat, 13 May 2023 10:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 10:15 AM IST
सार

गोलीकांड में घायल हुए युवक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायर किया गया है। हालांकि, कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग के मामले से भी जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Firing due to love affair in Chhindwara miscreants opened fire on a man while going home by bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार को गोलीबारी हो गई। मोहखेड़ के कामठी में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को पीछे से गोली मार दी। युवक को पीठ में गोली लगी, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
टीआई के अनुसार, घटना शाम 4.30 बजे की है। घायल मुकेश कामठी का रहने वाला है। शुक्रवार को वह छिंदवाड़ा से घर जा रहा था। इसी दौरान सूनसान इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायर कर दिया। युवक के पीठ पर गोली लगी है। गोली लगते ही युवक बेहोश होकर नीचे गिर गया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोहखेड़ पुलिस ने आसपास नाकाबंदी कर दी है। लेकिन देर रात तक आरोपियों को कोई कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन

घायल युवक से हो रही है पूछताछ
गोलीकांड में घायल हुए युवक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायर किया गया है। हालांकि, कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग के मामले से भी जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित मुकेश अस्पताल में भर्ती है, जिसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed