फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Chemical Factory Fire News: fire took in place on chemical factory in dewas in madhya pradesh chaos in industrial area

मध्यप्रदेश : देवास में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग के साथ विस्फोट

Tue, 16 Feb 2021 05:19 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 16 Feb 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
MP Chemical Factory Fire News: fire took in place on chemical factory in dewas in madhya pradesh chaos in industrial area
आग से हुआ हादसा - फोटो : फाइल फोटो

मध्यप्रदेश के देवास शहर के औद्योगिक इलाके में सोमवार रात को अचानक आग लग गई। यहां माचिस की तीली का केमिकल बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर भागने लगे। आगे के साथ केमिकल फैक्टरी में लगातार विस्फोट भी हुए। विस्फोट की आवाज से आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकले।

विज्ञापन


जब उन्होंने आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखी तो वो अपने घर से जरूरी सामान लेकर भागने लगे। कुछ लोगों के हाथ में गैस सिलिंडर तो कुछ लोगों ने अपने बच्चों को संभाला हुआ था। कुछ गांव वालों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर बाद आई। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के बाद इलाके की लाइट को बंद करवा दिया गया है। करीब एक दर्जन से ज्यादा दमकल टैंकर आग बुझाने में लगे रहे। आग को बढ़ता देख इंदौर से भी दमकल की गाड़ियां भी बुलाई गईं। गांव वालों ने बताया कि विस्फोट की आवाज सुनकर जैसे ही घरों से बाहर आए तो देखा कि फेक्टरी में आग लगी हुई है।

उस समय कई लोग खाना खा रहे थे लेकिन वो खाना छोड़ अपने बच्चों को साथ लेकर दो किलोमीटर तक भागे और इंदौर रोड पर जा पहुंचे। कई लोग सिलिंडर लेकर भागे तो कई लोगों को जरूरी सामान उनके घर पर ही छूट गया। बता दें कि केमिकल फेक्टरी के आस-पास करीब दो से तीन हजार मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। 


इसके अलावा कुछ लोग अपने परिवार के साथ फेक्टरी के अंदर ही रहते हैं लेकिन आग लगते ही वे अपना सामान छोड़कर वहां से भाग गए। लोगों ने बताया कि उनका कहीं कोई ठिकाना नहीं है, इसलिए वो आग बुझने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed