फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire in the main branch of Bank of Maharashtra in Khandwa computers and documents burnt

MP News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मुख्य शाखा में लगी आग, कम्प्यूटर, दस्तावेज समेत फर्नीचर जला

Thu, 21 Mar 2024 03:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Mar 2024 03:50 PM IST
सार

खंडवा यातायात थाना प्रभारी सौरभ सिंह कुशवाह ने बताया कि वे नाइट गस्त की ड्यूटी कर रहे थे, इसी बीच स्थानीय रहवासियों ने खबर दी कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र से धुंआ निकल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
Fire in the main branch of Bank of Maharashtra in Khandwa computers and documents burnt
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मुख्य शाखा में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में गुरुवार तड़के बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मुख्य शाखा में भीषण आग लग गई। स्थानीय रहवासियों की सूचना पर तीन थानों के गश्ती दल और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में बैंक में रखे कंप्यूटर और दस्तावेज समेत अन्य सामान जल गया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा नगर के तीन पुलिया क्षेत्र के समीप स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मुख्य शाखा में गुरुवार तड़के आग लग गई। गनीमत रही कि रमजान महीने के चलते आसपास के लोग सुबह सहरी करने के लिए उठे हुए थे, उन्होंने बैंक से धुआं निकलता देखा तो तुरंत डायल 100 को इसकी सूचना दी। जिसके बाद तीन थानों के गश्ती दल खंडवा यातायात थाना प्रभारी सौरभ सिंह कुशवाह भी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बैंक मैनेजर को बुलवाकर ताला खुलवाया गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। बैंक से लगातार धुआं उठते रहने के कारण फायरकर्मियों को भी आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग में बैंक का फर्नीचर, दस्तावेज समेत अन्य सामान जल गया। 
विज्ञापन


बैंक का ताला खोल कर देखा तो अंदर आग थी
खंडवा यातायात थाना प्रभारी सौरभ सिंह कुशवाह ने बताया कि वे नाइट गस्त की ड्यूटी कर रहे थे, इसी बीच स्थानीय रहवासियों ने खबर दी कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र से धुंआ निकल रहा है। हमने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर देखा और बैंक मैनेजर को बुलाया। हमारी टीम और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed