{"_id":"b6a0641c-79a7-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"fire-in-gwalior-fair-loss-of-40-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर मेले में लगी आग, 40 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर मेले में लगी आग, 40 लाख का नुकसान
ग्वालियर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर व्यापार मेले में आग लगने से लगेज और रेडीमेड कपड़े समेत छह दुकानें राख हो गईं। दो घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लगभग 40 लाख के माल का नुकसान हुआ है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
आग लगने की यह घटना रविवार सुबह की है। सुबह साढ़े छह बजे लुधियाना होजरी सेल के पीछे आग की लपटें उठने लगीं। लपटों को देखकर सुरक्षा गार्ड ने दुकानों में सो रहे कर्मचारियों को जगाया। सभी आग बुझाने की कोशिशों में लग गये। मौके पर आयी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर काबू किया।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों के संबंध में कुछ दुकानदारों का कहना है कि आग रेडीमेड कपड़े की दुकान में रखे गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी है। फायर ब्रिगेड कर्मियों को दुकान से दो गैस सिलेंडर मिले। कुछ का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। वहीं बिजली कंपनी के महाप्रबंधक पीके तिवारी ने दुकानों का निरीक्षण करने पर बताया कि जिन दुकानों में आग लगी है, वहां बिजली की एलटी या एचटी लाइन नहीं है, इस कारण शॉर्ट सर्किट नहीं हो सकता।
विज्ञापन
मेले में आग लगने के बाद दो दुकानदारों में आपस में लड़ाई भी होने लगी। दोनों एक-दूसरे को आग लगने के लिये जिम्मेदार ठहरा रहे थे। वहीं अपना माल राख होता देख एक दुकानदार बेहोश हो गया। व्यापार मेला के सचिव अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि जांच के बाद आग के कारणों का पता चलेगा। बीमा कंपनी के अफसरों ने सर्वे किया है और जल्द ही पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
